गलती न करें, सावधान!, कूलर में पानी भरते वक्त दर्दनाक हादसा, लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग,की गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Don't make the mistake, be careful! A tragic accident occurred while filling water in a cooler; the elderly man was electrocuted and died before reaching the hospital, leaving the family in deep sorrow.

गलती न करें, सावधान!, कूलर में पानी भरते वक्त दर्दनाक हादसा, लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग,की गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार को कूलर में करंट आने से 49 साल के संतोष कुमार यादव की मौत हो गई. संतोष घर में कूलर चालू कर उसमें पानी भर रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार यादव कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास रहते थे. पानी भरने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए. रिश्तेदार फौरन स्विच बंद कर उन्हें कूलर से अलग किया और शास्त्री अस्पताल पहुंचाया.
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कूलर में करंट कैसे आया और हादसे की असल वजह क्या थी.
मजदूरी करते थे संतोष
संतोष कुमार यादव मजदूरी का काम करते थे. परिचित शैलेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संतोष अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं बिजली विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग का कहना है कि गर्मी के दिनों में कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ जाता है. ऐसे में इन उपकरणों की नियमित जांच कराना और उचित अर्थिंग सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t