जमीन बेचकर टीना की पेटी में रखे पैसे, चोर को लग गई खबर, पुलिस ने किया 5 लाख की नकबजनी का खुलासा, आरोपी अनिल से 500000 रुपए बरामद
Tina kept the money in her box after selling the land, a thief got wind of it, police uncovered a 5 lakh robbery, and recovered 500,000 rupees from the accused, Anil.
रायपुर : रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में किराए के मकान से हुई 5 लाख रुपये की नगदी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पूरी चोरी की रकम भी बरामद कर ली है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विजय कुमार सारथी उम्र 35 साल वर्तमान में हर्षित विहार उरकुरा में किराए के मकान में रहता है. उसने पुलिस को बताया कि उसने दो महीने पहले अपने पैतृक मकान (जिला शक्ति) को 38 लाख रुपये में बेचा था. उसी राशि में से 5 लाख रुपये उसने 5 दिसंबर को अपने किराए के घर में टिना की पेटी में रखा था. 8 दिसंबर की सुबह जब उसने पेटी चेक की तो 5 लाख रुपये गायब मिले. इस शिकायत पर थाने में धारा 331(4) एवं 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरु की. टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की. और क्षेत्र में लगातार पतासाजी जारी रखी. जांच के दौरान पुलिस को अनिल कश्यप पर शक हुआ. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली. वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 5 लाख रुपये बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है. आरोपी अनिल कश्यप उम्र 19 साल सक्ती जिले के ग्राम अरेठीकला का रहने वाला है.
आरोपी
अनिल कश्यप पिता पुरूषोत्तम कश्यम उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम अरेठीकला थाना हसौद जिला शक्ति (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



