लॉ स्टूडेंट से मारपीट और चाकूबाजी, युवती को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, वकील घायल, आरोपी की सोशल मीडिया में धमक!
Law student assaulted and stabbed, dispute over a young woman escalates into bloody conflict, sharp-edged weapon attack, lawyer injured, accused threatens social media!
बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां एक लॉ स्टूडेंट और जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे वकील पर धारदार हथियार और पत्थरों से गंभीर हमला किया गया. पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों- राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी शिवांश पारासर, निवासी चड्डा बाड़ी नेहरु नगर जिला न्यायालय बिलासपुर में वकालत का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की तरफ ले जा रहे थे.
चड्डा बाड़ी पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया. कार रुकते ही कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे उतरे और युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए शिवांश के साथ तेज बहस और गाली-गलौज शुरु कर दी.
मामला बढ़ता देख आरोपी राजवीर बाबरा बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा. शिकायत के मुताबिक उसने पहले बाइक चढ़ाकर शिवांश को घायल करने की कोशिश की. शिवांश ने बाइक को पकड़कर गिरा दिया. इसके बाद राजवीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से लगातार वार किया.
उसने शिवांश के सिर के पीछे कमर गले और बाईं आंख के नीचे कई बार हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई. इसी दौरान अन्य आरोपी साथियों ने पत्थरों से मारकर उन्हें और अधिक घायल कर दिया. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.
हमले से लहूलुहान हुए शिवांश किसी तरह भागकर पास के एक मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहां छिपकर अपने दो दोस्तों को फोन किया. दोस्तों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस हमले से लहूलुहान हुए शिवांश किसी तरह भागकर पास के एक मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहाँ छिपकर अपने दो दोस्तों को फोन किया. दोस्तों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



