नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भर्ती का आज आखिरी दिन, गरियाबंद में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति और सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन शुरु, 131 पद खाली, आज प्लेसमेंट कैम्प

Today is the last day for admission to nursing courses; applications for Chief Minister's Scholarship and Sainik School admissions open in Gariaband; 131 posts vacant; placement camp today

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भर्ती का आज आखिरी दिन, गरियाबंद में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति और सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन शुरु, 131 पद खाली, आज प्लेसमेंट कैम्प

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भर्ती का आज आखिरी दिन

रायपुर : राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है. विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में खबर भी जारी कर दी है.
इस साल 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा.
पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की आख़री तारीख 14 अक्टूबर थी. जिसे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है. काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाईट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है.
ऑनलाईन आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार रूपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रूपए शुल्क जमा करना होगा. ऑनलाईन आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाने पर त्रुति सुधार के लिए 1 हजार रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है. त्रुटि सुधार के समय पहले दिए गए ई-मेल और मोबाईल नंबर में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा.
ऑनलाईन आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को संस्था का चयन करना होगा. इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. ऑनलाईन आवेदन की आखरी तारीख तक अभ्यर्थियों को सभी जरुरी दस्तावेज उपलब्ध रखने होंगे. अधूरे आवेदन या पंजीयन फीस के बैंक गेटवे से जमा नहीं होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे.
पहली काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों को संवीक्षा कराना एवं प्रात्र होना जरुरी होगा. शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेना जरुरी किया गया है. शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं लेेने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे. ऑनलाईन आवेदन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए काउंसलिंग शेड्यूल का अवलोकन विभागीय वेबसाईट पर किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति और सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन शुरु

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, दोनों योजनाएं उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई हैं. जिन्होंने आईआईटी, आईआईएम, एआईएम्स, एनएलयू, एमबीबीएस या आईआईआईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चयन के बाद प्रवेश प्राप्त किया है.
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गरियाबंद के मुताबिक पात्र विद्यार्थी 25 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पंजीकृत डाक से या कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद, कक्ष क्रमांक 56 में खुद हाजिर होकर जमा किया जा सकता है.
आवेदन प्रारूप कलेक्टर गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह योजना सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों के लिए है. जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हों. इस योजना के अंतर्गत पालक की वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के बच्चे पात्र नहीं होंगे. लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का फायदा ले सकेंगे.

सैनिक स्कूल अंबिकापुर प्रवेश परीक्षा 2026-27 के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक
सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है. यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्वीकार किए जाएंगे.

सभी वर्गों के लिए अलग अलग शुल्क
परीक्षा शुल्क सामान्य, ओबीसी, रक्षा कर्मी और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए 850 रुपए शुल्क तथा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए 7 सौ रुपए निर्धारित किया गया है. शुल्क जमा करने की आख़री तारीख 31 अक्टूबर 2025 और आवेदन संशोधन की सुविधा 2 से 4 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में जनवरी 2026 में आयोजित होगी. कक्षा 6वीं के लिए परीक्षा अवधि 150 मिनट और कक्षा 9वीं के लिए 180 मिनट होगी. परिणाम परीक्षा के 4 से 6 हफ्ते के भीतर घोषित किए जाएंगे. प्राचार्या ने जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील किया कि वे आवेदन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें और वेबसाइट पर नियमित रूप से नवीनतम जानकारी प्राप्त करते रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

131 पद खाली,आज 16 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प

रायगढ़ : निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए आज 16 अक्टूबर को सुभ 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कुल 131 रिक्त विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी.
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मे.जे.एस.डब्ल्यू लिमिटेड नहरपाली, रायगढ़ में अप्रेन्टिसशिप, मे.जैन एसोसिएट एंड इंटरप्राइसेस रायगढ़ में आईटीआई होल्डर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं मैनेजर स्टाफ, मे. वास्तु निर्माण छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में मशीन आपरेटर, आर्किटेक्ट ड्राफ्टमेन 2 डी एवं 3 डी, कार ड्राईवर, मे.टीपीएल सर्विसेस प्रा.लि.बेगमपेट हैदराबाद कार्यक्षेत्र रायगढ़ में बेयरिंग शॉप फिटर, क्रेन ऑपरेटर, फिटर सहित अन्य विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t