गौठान में आधा दर्जन गायों की मौत, शवों को ऑटो में भरकर हटवाते हुए विडियो वायरल होने पर मचा बवाल, ग्रामीणों ने पशु विभाग से मांगा जवाब
Half a dozen cows died in a cowshed, and a video of the bodies being removed in an auto-rickshaw went viral, sparking a demand for an explanation from the Animal Husbandry Department.
बिलासपुर : गौवंश कि लगातार दुर्दशा हो रही है. सड़क पर वाहनों की चपेट में आने से तो मवेशियों की मौत हो ही रही थी. लेकिन अब तो नगर निगम के मोपका गोठान में भी भूख-प्यास से गायों की मौत हो रही है. बीते हफ्ते भर में मोपका स्थित निगम के गौठान में आधा दर्जन से ज्यादा गायों ने दम तोड़ दिया है. जिससे काफी बवाल मच गया है. गौवंश लगातार तकलीफ उठा रहा है. जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है. प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चौपट है.
वहीं अब मृत गायों के शवों को आनन-फानन में ऑटो बुलवाकर डाले में भरकर हटवाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं उसी समय एक मवेशी शेड के भीतर तड़पते हुए पड़ा रहा. लेकिन न तो उसे देखने वाला कोई था और न ही इलाज की व्यवस्था.. गोठान में लगातार हो रही गायों की मौत.. चारा-पानी की कमी और इलाज के अभाव ने निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इधर शहर में रोजाना सड़कों पर झुंड में घूमते मवेशी न सिर्फ हादसों को न्यौता दे रहे हैं. बल्कि गोठान के भीतर भी बदहाली की हालत से अब यहां मवेशी दम तोड़ने लगे हैं.
वहीँ गौठान का हाल ऐसा है कि यहां करीब 40-50 गायों के लिए न तो पर्याप्त चारा है और न पानी है. यहां के चौकीदार ने एक कमरे में बोरी में पड़े सिर्फ 2-3 किलो दाने दिखाए और कहा कि खत्म हो गया है. लाने को बोलेंगे. लेकिन सवाल उठता है तब तक गौवंश क्या भूखा तड़पेगा? मोपका गौठान में सफाई की भी व्यवस्था नहीं है. यहां मवेशी खुले में तड़पते भी दिखाई दे रहे हैं. यहां के चौकीदार का खुद कहना है कि हर एक-दो दिन में यहां मवेशियों की मौत हो रही है.
गौठान में मवेशी छुड़ाने पहुंचे कुछ युवकों ने बताया कि गाय छुड़ाने के नाम पर उनसे 800 रुपए वसूले गए. लेकिन स्टाफ ने और पैसों की मांग की. यहां तक कि एक दिन का 150 रुपए चार्ज भी लिया जा रहा है. सवाल यह है कि जब निगम इन मवेशियों को गौठान में रख रहा है तो गाय मालिकों से जबरन वसूली क्यों की जा रही है. इसके साथ ही रसीद भी नहीं दी जा रही है. जो कि भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है.
बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि दो-तीन दिन पहले गाय की मौत गोठान में हुई थी. पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया है. यहां के 50 बैल को आदिवासी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को देने का फैसला लिया गया है ताकि उनका उपयोग करने के साथ ही देखरेख हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



