लो वोल्टेज बिजली कटौती को लेकर आज 28 अप्रैल को मैनपुर में विद्युत कार्यालय का होगा घेराव, जनता का फूटा गुस्सा, फोन नहीं उठा रहे अधिकारी
Today on 28th April, there will be a siege of the electricity office in Mainpur due to low voltage power cuts, public is angry, officers are not picking up the phone
लो वोल्टेज बिजली कटौती को लेकर आज 28 अप्रैल को मैनपुर में विद्युत कार्यालय का होगा घेराव
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के लाखों लोग पिछले एक महीने से लचर विधुत व्यवस्था के चलते बेहद परेशान हो गए हैं. इस भीषण गर्मी में लगातार घंटों बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से लोग कहरा उठे हैं. इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों सहित जिला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है. लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. जिसके कारण अपने पूर्व घोषणा अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेंटी मैनपुर द्वारा आज 28 अप्रैल दिन सोमवार को मैनपुर में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ दुर्गा मंच में धरना प्रदर्शन के बाद बिजली कार्यालय का घेराव और पुतला दहन किया जाएगा.
जिसके लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार बैठक आयोजित कर आन्दोलन को कामयाब बनाने क्षेत्र के जनता से अपील किया जा रहा है.
ब्लाक कांग्रेस कमेंटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र की जनता बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बेहद परेशान हो गए हैं. सरप्लस बिजली वाला छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से सबसे ज्यादा परेशान किसान, विघुत आधारित व्यवसायी के साथ अम जनता है. आज इस भीषण गर्मी में बिजली काटौती के कारण नल जल योजना से पानी नही मिल पा रहा है. नल जल योजना के तहत बने टंकी में पानी नही भर पा रहा है. अभी किसानों को सबसे ज्यादा पानी की जरुरत है. लेकिन बिजली की लचर व्यवस्था के कारण मोटर पम्प नही चल पा रहा है. किसानों के धान और दूसरी फसल सुखने के कगार पर पहुंच गई है. और तो और बिजली आधारित व्यवसाय हालर मिल, फोटोकापी दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, व्यसायी बेहद परेशान है.
कांग्रेस नेताओं ने आगे बताया लचर बिजली व्यवस्था के कारण सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. छत्तीसगढ़ राज को सरप्लस बिजली वाला राज्य कहा जाता है. यहां का बिजली दूसरे प्रदेश को बेचा जा रही है. लेकिन आज भी मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 40से 50 गांव पाराटोला में बिजली नहीं लगी है. इन सभी मांगों को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा उम्र आन्दोलन किया जा रहा है. उन्होंने सभी क्षेत्र के जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गर्मी में बिजली गुल, जनता का फूटा गुस्सा, फोन नहीं उठा रहे अधिकारी
बिलासपुर/तोरवा : भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. रोजाना घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं. वहीं बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या दर्ज कराने के लिए कॉल करने पर अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं.
बिजली सप्लाई में बाधा का कारण पता लगाने और उसे ठीक करने में भी विभाग के कर्मचारी घंटों लगा देते हैं. जिससे गुस्साए उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हाल ही में 33 केवी तोरवा सब स्टेशन में उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है.
बता दें कि तोरवा सब स्टेशन में उपभोक्ताओं द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने फौरन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए. इसके बाद तोरवा जोन के अधिकारियों ने तोरवा थाने में घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. हालांकि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



