रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल, यात्रियों को जल्द ही मिलेगा सुविधाजनक और नया यात्रा विकल्प

Today trial run of train between Raipur and Nava Raipur via Abhanpur passengers will soon get a convenient and new travel option

रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल, यात्रियों को जल्द ही मिलेगा सुविधाजनक और नया यात्रा विकल्प

रायपुर : रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल होना था. यात्रियों लंबे इंतजार के बाद यह सुविधा मिलने जा रही थी. रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार पहली ट्रेन चलेगी.तब ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर की मौजूद रहेंगे.
मंगलवार सुबह 10 बजे आठ कोच का ट्रेन अभनपुर तक चलेगी. यह ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 10 बजे ट्रायल पर रवाना होगी. ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर पहुंचेगी. अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौट जाएगी. ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी.
ट्रायल कामयाब होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है. रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें एक ट्रेन एक सुबह और एक शाम को चलेगी. छह जगहों पर स्टेशन स्थापित किया गया है. इसमें रायपुर, मंदिर हसौद नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb