Tomato Prices : टमाटर के कीमत में फिर से उछाल, आम जनता परेशान…

Tomato Prices : जिले में टमाटर की कीमत फिर से बढ़ने लगी है. सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 40 रुपये से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं. दाम बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ने

Tomato Prices : टमाटर के कीमत में फिर से उछाल, आम जनता परेशान…

Tomato Prices : जिले में टमाटर की कीमत फिर से बढ़ने लगी है. सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 40 रुपये से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं. दाम बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ने लगा है. बताया जा रहा है कि, बारिश की वजह से टमाटर के उत्पादन में कमी आयी है. अक्टूबर महीने में जो बारिश हुई. उसी की वजह से टमाटर के भाव बढ़ गए हैं. बारिश की वजह से टमाटर के पौधों को जबरदस्त नुकसान हुआ. पानी ने टमाटर के पौधों को बर्बाद कर दिया. पौधों के खराब होने से टमाटर के उत्पादन पर असर पड़ा. नतीजा ये हुआ कि, टमाटर की कीमत में उछाल आ गई. रामानुजगंज में सब्जी बाजार है. वहां पर टमाटर 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है.

टमाटर हुआ सस्ता:यहां मिल रहा 65 रुपये किलो, एक बार में मिलेगा सिर्फ इतना -  Tomatoes Become Cheaper 65 Rupees Per Kg Available In Agra - Amar Ujala  Hindi News Live

रामानुजगंज सब्जी मंडी में हाल के दिनों तक टमाटर पांच रुपये किलो बिकता था. हालात ये हो गए थे कि, किसानों को टमाटर की खेती में घाटा हो रहा था. लागत मूल्य निकलना भी संभव नहीं था. नाराज किसान लागत मूल्य नहीं निकल पाने से नाराज थे. टमाटर को सड़कों पर फेंक रहे थे. लेकिन बारिश होने के बाद से टमाटर के भाव एकाएक बढ़ गए.

जुलाई में भी टमाटर के भाव में इजाफा हुआ था. 150 रुपये से 200 रुपये किलो तक टमाटर बिका था. मौसम की मार के चलते टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं. कीमत में उछाल आने से लोगों को काफी परेशानी होती है. लोग सब्जी मंडी से बिना टमाटर लिये ही चले जाते हैं. टमाटर खरीदना उनके लिए बड़ा ही मुश्किल होता है.