अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मारी टक्कर, शादी में शामिल होने पहुंची मां के सामने 10 वर्षीय मासूम की मौत, तीन महिलाएं घायल, आरोपी फरार
Tragic road accident in Abhanpur: Pickup hits 10-year-old child, death in front of mother who had come to attend wedding, three women injured, accused absconding
अभनपुर : रायपुर जिला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शादी में शामिल होने आए लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 10 साल की मासूम की मौत हो गई. और 3 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई. यह मामला अभनपुर थाना इलाके की केंद्री के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना निवासी जमुना सोनवानी अपनी 10 वर्षीय बेटी राजनंदनी और रिश्तेदार मंजू बघेल और गोंदा बघेल के साथ सिंगारभांठा गांव में शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम के बाद वे लौटने के लिए केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास पैदल जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
घायलों को राहगीरों की मदद से तत्काल अभनपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद भाग निकला। जिसकी तलाश जारी है.
मृतिका और उसकी मां पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम कुटना के निवासी हैं, जबकि अन्य घायल गोबरा नवापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



