नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीड़िता को किया सकुशल बरामद
A minor girl was lured and physically exploited. Police arrested the accused, Bhupendra, and sent him to jail. The victim was recovered safely.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की. बालिका को सुरक्षित बरामद कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी भूपेन्द्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 मार्च 2026 को थाना स. लोहारा में एक अभिभावक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है और देर शाम तक वापस नहीं लौटी. इस मामले में थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 137(2) बीएनएस एवं गुम इंसान क्रमांक 21/2026 मामला दर्ज किया गया.
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने संभावित स्थानों पर सघन पतासाजी और तकनीकी सहायता से खोजबीन की. और नाबालिग बालिका को आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया.
महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ में पता चला कि आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया.
इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धारा 87, 65(1), 64(2)(M), 332(बी) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6। जोड़ दी गईं. आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर अदालार्ट में पेश किया गया. बरामद बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



