घर में घुसकर दोस्त की मां के साथ बलात्कार करने की कोशिश और मारपीट, आरोपी ट्रक चालक शशिरंजन द्विवेदी गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

Truck driver Shashi Ranjan Dwivedi was arrested and sent behind bars after he allegedly attempted to rape and assaulted his friend's mother.

घर में घुसकर दोस्त की मां के साथ बलात्कार करने की कोशिश और मारपीट, आरोपी ट्रक चालक शशिरंजन द्विवेदी गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : स्थानीय महिला द्वारा आरोपी शशिरंजन द्विवेदी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. कोतरारोड़ थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में उसका आना-जाना था. 29 अप्रेल 2026 को जब घर के बाकी सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी. तभी आरोपी शशिरंजन द्विवेदी घर के भीतर घुस आया और गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा.
महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर धमकी देने लगा. महिला किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और बाद में अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी.
महिला ने बताया कि 2 मई 2026 को आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर धमकी भी दी. इसके बाद 4 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई.
महिला की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 76, 331(5), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 31 साल निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.
आरोपी
शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 31 साल निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t