बीजेपी को बड़ा झटका, भाजपा शहर मंडल के 111 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, हर स्तर के कार्यकर्ता शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से शहर में हड़कंप
Major setback for the BJP: 111 members of the party's city unit have resigned en masse. The resignations involve workers at all levels, causing a stir across the city.
डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पूर्व विधायक और मौजूदा समय प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती और मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। इन सभी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफ़ा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और बीजेपी संगठन मंत्री पवन साय को भेज दिया है.
हर स्तर के कार्यकर्ता शामिल
बीजेपी के जिन 111 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफ़ा दिया है. उनमें अलग अलग दायित्वों का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता भी शामिल हैं. इनमें मंडल, जिला, प्रदेश मोर्चा-प्रकोष्ठ के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य और शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल हैं.
सामूहिक इस्तीफ़े में लिखा
इन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफ़ा देते हुए पत्र में लिखा है -“डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष जब से जसमीत सिंह बन्नोआना बने हैं, तब से पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती और शहर के चार व्यापारियों के दबाव में काम कर रहे हैं. इनके हर फैसले रामजी भारती और उन चार व्यापारियों द्वारा लिए जाते हैं. इनके द्वारा खुद और कई कार्यकर्ताओं के लिए एक से ज्यादा पद की अनुशंसा की जाती है. इसके विपरीत निष्ठावान कार्यकर्ता जिनके द्वारा लगातार चुनाव में पार्टी के पक्ष में पूरी इमानदारी से काम किया जाता है. उन्हे घर बैठने मजबूर कर दिया जाता है.”
पत्र की अंतिम पंक्तियों में लिखा गया है-“परिवारवाद से उपजे जसमीत बन्नोआना शहर में गुटबाज़ी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और इनके काम करने के तरीके से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहे हैं.
डोंगरगढ़ शहर मंडल के 111 सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब भाजपा संगठन के सामने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और संगठन में उपजे विवाद को सुलझाने की बड़ी चुनौती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



