बाइक भिड़ंत में दो सगे भाइयों की गई जान, इधर ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत, परिजन ने किया कार्यवाही की मांग, पुलिस बल तैनात
Two brothers died in a bike collision, while a driver tragically died after being hit by a truck. Family members demanded action, and police were deployed.
बाइक भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
कांकेर/पखांजूर : कांकेर जिले के पखांजूर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। पीवी–9 मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. इलाज के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई. जबकि तीसरे युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था. जबकि दूसरी बाइक पर दो सगे भाई जा रहे थे. तेज रफ्तार के चलते दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बाहर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बीती रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच राखड़ लेकर पहुंची एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रहलाद केवट, उम्र 45 साल पिता हंसराज केवट निवासी जर्वे के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के म्मुताबिक ड्राइवर प्लांट गेट तक गाड़ी लेकर पहुंचा था. गाड़ी से उतरने के बाद अचानक वाहन पीछे की ओर ढुलकने लगा. गाड़ी को रोकने के प्रयास में वह दौड़ा। लेकिन इसी दौरान ट्रक पलट गया और वह उसके नीचे दब गया. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया.
इस हादसे की खबर मिलते ही परिजन प्लांट पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. नैला थाना प्रभारी भवानी और कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



