बिलासपुर आ रही फ्लाइट समेत कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली, मुसाफिरों को उतारकर की गई जांच, खबर निकली अफवाह
Threat to bomb many planes including the flight coming to Bilaspur created panic passengers were disembarked and checked news turned out to be a rumour
बिलासपुर आ रही फ्लाइट समेत कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी
बिलासपुर : बिलासपुर चकरभाटा एअर अथारिटी को खबर मिली कि कोलकत्ता से बिलासपुर आ रहे विमान में बम रखा है. खबर मिलते ही पूरा प्रशासन हिल गया. आनन फानन में सुरक्षा टीम बिलासा दाई केवट एअरपोर्ट पहुंच गयी. कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान भी चकरभाठा स्थित एअरपोर्ट पहुंच गए. घंटों जांच पड़ताल के बाद जानकारी मिली कि विमान में रखने की खबर महज अफवाह है.
बिलासपुर स्थित बिलासा दाई केवट एअरपोर्ट अथारिटी को जानकारी मिली कि कोलकाला बिलासपुर आने वाली विमान क्रमांक 9|763 में बम रखा है. खबर मिलते ही एअरपोर्ट अथारिटी की तरफ से मामले की जानकारी जिला कलेक्टर और पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही सुरक्षा टीम के साथ कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह आनन फानन में एअरपोर्ट पहुंच गए.
खबर के बाद तत्काल बम थ्रेट असेस्मेंट कमिटी यानी BTAC कमिटी का गठन किया गया. एअरपोर्ट एसओपी ने बताया कि चकरभाठा एअरपोर्ट पर लैंडिंग होने के बाद कोलकाता बिलासपुर विमान को फौरन आईशोलेशन बे में खड़ा किया गया. सावधानी के साथ विमान में बैठे सभी यात्रियों को उतार कर टर्मिनल भवन में लाया गया.
कड़ी सुरक्षा के बीच बीडीडीएएस टीम ने विमान में बम खोजबीन अभियान चलाया. कई बार चेकिंग के बाद बीडीडीएएस की टीम ने विमान को सुरक्षित होना बताया. टीम ने एअरपोर्ट अथारिटी को बताया कि विमान में किसी तरह का बम नहीं है. खबर के बाद जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एअरपोर्ट अथारिटी के सांस में सांस आयी.
जांच पड़ताल के बाद विमान को रनवे में लाया गया. इस दौरान घंटो समय लगा. बिलासपुर से प्रयागराज होकर जाने वाली कोलकाला बिलासपुर विमान को सीधे दिल्ली के लिए रवाना किया गया. एअरपोर्ट अथारिटी ने बताया कि प्रयागराज में सूर्यास्त के बाद विमान लैडिंग का होना संभव नहीं है. इसलिए कोलकाता बिलासपुर विमान को सीधे दिल्ली उड़ान की अनुमति दी गयी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उदयपुर में विमान की लैंडिंग से पहले बम की अफवाह से हड़कंप
उदयपुर : आतंकी संगठनों की तरफ से आए दिन भारतीय यात्री विमानों को बम से उड़ाने की धमकी की चपेट में गुरुवार को दिल्ली-उदयपुर-अहमदाबाद फ्लाइट भी आ गई. उदयपुर में उतरने के निर्धारित समय से पहले ही विमान में बम होने की अफवाह से यात्री घबरा गए और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया. फ्लाइट को उसके उदयपुर में उतरने के निर्धारित समय पर ही उतारा गया. लेकिन इमरजेंसी मोड पर लैंडिंग हुई. उतरते ही सुरक्षा बलों ने घेर लिया और बारीकी जांच की गई. जांच के बाद कुछ नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली.
गौरतलब है कि रोजाना दिल्ली से उदयपुर होकर अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना पाकर फ्लाइट स्टाफ ने सुरक्षा अधिकारियों को इसकी खबर देकर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर इमरजेंसी मोड में लैंडिंग कराई. फ्लाइट लैंड होते ही बम की खबर से डरे मुसाफिरों ने अपना सामान जहाज में ही छोड़ दिया और फौरन सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए. मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे विमान की बारीकी से जांच की. लेकिन बम होने खबर महज अफवाह निकली.
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक धमकी के विषय में अभी जांच टीम के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है. लेकिन कार्रवाई जारी है. पूरी तसल्ली के बाद फ्लाइट को अहमदाबाद के लिए हरी झंडी दे दी गई. हालांकि, सामान्य टाइम टेबल से फ्लाइट देरी से रवाना हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गोरखपुर में अकासा एयर के विमान में बम होने की अफवाह, आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी
गोरखपुर/आगरा : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे अकासा एयर के विमान में गुरुवार को बम की सूचना मिली. जिससे वहां थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया. गहन तलाशी के बाद खबर फवाह निकली. इस बीच प्रदेश के आगरा हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोरखपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी दोपहर 14:12 बजे अकासा एयर के अधिकारियों के जरिये उन्हें मिली. बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाले आकासा एयर के विमान के उतरने से कुछ समय पहले यह खबर मिली.
एयरपोर्ट के निदेशक आर के पाराशर ने बताया कि सुरक्षा दलों ने तुरंत विमान और यात्रियों की गहन जांच की. लेकिन कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. उन्होंने बताया कि इस घटना के वजह हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान में 30 मिनट देरी हुई. इसके अलावा अकासा की उड़ान जो दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी. करीब चार घंटे की देरी से उड़ान भरी. उन्होंने बताया कि व्यवधान के बावजूद दूसरी सभी उड़ानें निर्धारित समय के मुताबिक संचालित हुई.
उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में इस तरह की झूठी चेतावनियों की श्रृंखला में यह ताजा मामला सामने आया है. जिससे नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लोग चिंतित हैं. इस बीच पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के आगरा में हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. यह धमकी भरा संदेश ई-मेल के जरिए भेजा गया था.
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस की साइबर सेल के साथ मिलकर मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है.
थाना शाहगंज प्रभारी के पी सिंह ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल के बारे में सीआईएसएफ ने बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बुधवार को कानपुर पुलिस ने शहर के चकेरी क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की. जिसमें उसने दो धमकी भरे ईमेल मिलने की बात कही थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
इस हफ्ते की शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार एयरलाइनों को बम से उड़ाने की धमकी के मामलों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई करने की योजना बना रही है. जिसमें ऐसी धमकी देने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है.
पिछले कुछ समय से भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. इनमें से कई धमकियां एलन मस्क के स्वामित्व वाले इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये दी गई हैं. अब सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को फटकार लगाई है और पूछा है कि इस तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया हैंडल एक्स के साथ भारत सरकार के संबंधों में पहले भी तल्खी रही है. विवादित पोस्ट को हटाने के मुद्दे पर सरकार एक्स के खिलाफ अदालत तक का दरवाजा खटखटा चुकी है. सरकार एक्स के अधिकारियों को आगाह कर चुकी है कि उनको स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा.
विमानों को बम की धमकियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव संकेत एस भोंडवे की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक बुलाई. इस बैठक में विमानन कंपनियों और एक्स और मेटा जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के प्रतिनिधि शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



