ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार, सड़क हादसे में दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
Two friends die tragically at the scene of a road accident, a wave of mourning grips the village, and police investigate.
जांजगीर चांपा : जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही बलौदा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी केमुताबिक अविनाश यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 साल दूसरा युवक अविनाश यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 साल दोनों निवासी ख़िसोरा गांव थाना बलौदा के रहने वाले थे। कुछ काम से दोनों युवक नवागांव (खिसोरा) गए थे. जहां गुरुवार की दोपहर उनकी बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो गई. जहां सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गए. जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. सड़क पर खून बहने लगा और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



