रिश्तेदार के घर से मंगलसूत्र और सोने के जेवर चोरी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने 2 महीने बाद गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Two months after stealing a mangalsutra and gold jewellery from a relative's house, the police arrested a couple and sent them behind bars.
बालोद : दो महीने पहले अपने ही रिश्तेदार के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दंपत्ति सुखराम जांगड़े उम्र 36 साल और उसकी पत्नी रामतिला जांगड़े उम्र 33 साल को मंगचुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. आरोपी दंपत्ति ने ग्राम नरसुटोला थाना मंगचुआ में पीड़िता की आलमारी से सोने का मंगलसूत्र और चार सोने के दाने, जिनकी कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है. चोरी किए थे.
पीड़िता आरती देशलहरे ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तब से मंगचुआ पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. छानबीन के बाद गुरुवार को छुरिया थाना क्षेत्र से दोनों को पकड़कर मंगचुआ थाना लाया गया.
थाना प्रभारी डीके कोर्राम ने बताया कि गिरफ्तार दंपत्ति को जरुरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देव कुमार, प्रधान आरक्षक विकास सिंह और आरक्षक अजय यादव की भूमिका सराहनीय रही.
पुलिस ने लोगों से अपील किया कि चोरी की किसी भी घटना की खबर फौरन थाने को दें. ताकि ऐसे अपराधियों पर जल्दी से कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



