खुल्लम खुल्ला रोमांस, इश्क में पागल आशिकों’ ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, बाइक की टंकी पर प्रेमी से लिपटी लड़की का वीडियो वायरल

Open romance, 'mad lovers' flouted traffic rules, video of girl clinging to her lover on bike tank goes viral

खुल्लम खुल्ला रोमांस, इश्क में पागल आशिकों’ ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, बाइक की टंकी पर प्रेमी से लिपटी लड़की का वीडियो वायरल

दुर्ग/भिलाई : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दुर्ग ज़िले के सेक्टर-10 की सड़कों पर एक कपल बाइक पर बैठकर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
वायरल वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसकी प्रेमिका बाइक की टंकी पर उल्टी दिशा में बैठी हुई है. युवती अपने साथी को कसकर पकड़कर रोमांटिक अंदाज़ में दिख रही है. दोनों सड़क पर इस तरह एक-दूसरे में मशगूल थे मानो बाकी दुनिया उनके लिए मायने ही नहीं रखती
सड़क पर चलती बाइक पर इस तरह की हरकत को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह की बेहूदा हरकत आखिर कब तक चलती रहेंगी. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कपल बाइक पर बिना किसी झिझक के रोमांटिक हरकतें कर रहा है. खास बात यह है कि इस वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ देखा जा सकता है. इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्ग पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और जुर्माने के साथ-साथ इस कपल की ‘रोमांस क्लास’ भी जरुर लेगी.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भिलाई जैसे औद्योगिक और शैक्षणिक शहर की सड़कों पर इस तरह का अश्लील प्रदर्शन न सिर्फ यातायात के लिए खतरा है. बल्कि सामाजिक रुप से भी गलत संदेश देता है. यह हरकत अन्य युवाओं को भी गलत दिशा में प्रेरित कर सकती है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वीडियो के आधार पर बाइक नंबर की पहचान की जा रही है. नियमों के तहत यातायात का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम चालान काटा जा सकता है. साथ ही कपल को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत के लिए समझाइश भी दी जाएगी.
गौरतलब है कि हाल ही में सड़क पर स्टंट और अशोभनीय हरकतों को लेकर कई मामलों में पुलिस ने जुर्माना लगाया था और आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी. इसके बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “भिलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ना आसान है लेकिन रोमांस करना ज्यादा महंगा पड़ सकता है” वहीं, कई लोगों ने पुलिस को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
कुछ दिनों पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दिए थे. जिसमे दुर्ग एसपी ने आदेश दिए थे. अगर कोई भी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. लेकिन दोनों कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t