बच्चा चोर होने की अफवाह पर बवाल! 5 महिलाओं की लाठी-डंडों से पिटाई, भीड़ ने बाल खींचें, पैसे मांगने पर हुआ विवाद, वीडियो जमकर वायरल
Uproar over rumors of child-lifters! Five women beaten with sticks and clubs; a mob even pulled their hair. The incident was triggered by a dispute over a request for money—the video has gone viral.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है. महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद लोगों ने महिलाओं के बाल-खींचें. उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा. ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं. बच्चा चोरी के शक में उन्हें पकड़ा गया था. ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं के साथ आए 2 लोग भाग गए. हालांकि, पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव ने बच्चा चोरी की बात से इंकार किया है. उनका कहना है कि महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं. इसी बात को लेकर गांव वालों से उनका विवाद हुआ था. यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है.
पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट की गई. ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं. ये महिलाएं पहले भी गांव आ चुकी थीं. बच्चों के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोरी का शक हुआ और उन्होंने महिलाओं को पकड़ लिया.
ग्रामीणों का दावा है कि महिलाओं के साथ आए दो लोग मौके से भाग गए. वहीं पुलिस के मुताबिक महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं. इसी बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने महिलाओं को थाने में बैठाया है और उनके पते और पहचान का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव बताया कि गांव के सरपंच ने शिकायत की थी कि कुछ महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही हैं. इसके बाद महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. टीआई ने साफ कहा कि मामला बच्चा चोरी का नहीं है. घरों में घुसने और पैसे मांगने की बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ था.
पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई. शिकायत करने वालों को भी बुलाया गया. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.
महिलाओं ने अलग-अलग जगहों का बताया पता
स्थानीय लोगों के मुताबिक पकड़ी गई महिलाएं अपने रहने की जगह अलग-अलग बता रही थीं. वहीं, पुलिस के मुताबिक सभी महिलाएं दुर्ग के जेवरा-सिरसा इलाके की रहने वाली हैं. पुलिस उनके पते और पहचान का सत्यापन कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



