पुन्नी मेला से लौट रहे दोस्तों को आउटर में पेशाब करना पड़ा महंगा, दोनों युवकों पर चाकू से हमला, 2 नाबालिग समेत 13 हमलावर गिरफ्तार
Urinating in the outer area proved costly for friends returning from the Punni Mela; both youths were attacked with knives; 13 attackers, including two minors, were arrested.
दुर्ग/धमधा : सगनी पुन्नी मेला से लौट रहे दो युवकों पर गांव के आउटर में 13 लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों युवक घायल हो गए. एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जबकि दूसरे की हालत भी अब सामान्य बताई जा रही है. इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 11 बालिग और 2 नाबालिग शामिल हैं. पुलिस की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को शाम करीब 5:30 बजे दो युवक सगनी पुन्नी मेला देखकर अपने गांव लौट रहे थे. गांव पहुंचने के बाद घर जाने से पहले वे गांव के आउटर में पेशाब करने के लिए रुके. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए पूछा कि यहां पेशाब क्यों कर रहे हो. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया.
मौके पर मौजूद आरोपी युवक एक ग्रुप में खड़े थे और वे नंदिनी थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। सभी आरोपी मेला देखकर लौट रहे थे. मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने एकजुट होकर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
नंदिनी थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों के निवासी 11 बालिग और 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिगों को बाल न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि जिन युवकों पर हमला हुआ. वे उसी गांव के रहने वाले हैं और अपने ही गांव के बाहर रुके थे. जबकि आरोपी दूसरे गांवों से आए थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



