जंगल में फुटू लेने गए ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, तीन घायल, दो की हालत नाजुक, वन विभाग ने ग्रामीणों से किया विशेष सतर्कता बरतने की अपील

Villagers attacked by bears while collecting wild mushrooms in the forest; three injured, two in critical condition; Forest Department urges villagers to exercise extra caution.

जंगल में फुटू लेने गए ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, तीन घायल, दो की हालत नाजुक, वन विभाग ने ग्रामीणों से किया विशेष सतर्कता बरतने की अपील

पिथौरा : बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनपुरा में भालुओं के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया है. वन विभाग द्वारा घायलों को दो-दो हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई है. यह घटना देवपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 242 में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा निवासी ग्रामीण मशरूम (फुटू) इकठ्ठा करने जंगल गए थे. इस दौरान जंगल में भालुओं से सामना होने पर हेमसागर बरिहा उम्र 65 साल और रूपेश उम्र 35 साल गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इसी हमले में मायाराम उम्र 45 साल को भी चोटें आईं.
ग्रामीणों की खबर पर 112 एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मायाराम को छुट्टी दे दी गई, जबकि हेमसागर और रूपेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।
देवपुर रेंजर संतोष पैकरा ने बताया कि कक्ष क्रमांक 242 में भालू के हमले की घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और नियमानुसार राहत प्रक्रिया की जा रही है.
भालुओं की मौजूदगी वाले वन क्षेत्रों में ग्रामीण अक्सर फुटू, लकड़ी और अन्य वन उपज इकठ्ठा करने जाते हैं. ऐसे इलाकों में अचानक वन्यजीवों से सामना होने का खतरा बना रहता है. वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?