छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली बिल के अलावा अतिरिक्त सुरक्षानिधि के नाम पर 6.18 लाख आम जनता से होगी वसूली, लोग परेशान

A major blow for electricity consumers in Chhattisgarh: in addition to their electricity bills, the general public will be charged an 'additional security deposit'—a move that has left people distressed.

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली बिल के अलावा अतिरिक्त सुरक्षानिधि के नाम पर 6.18 लाख आम जनता से होगी वसूली, लोग परेशान

रायपुर : गर्मी में भारी-भरकम बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को सर्दी में भी राहत नहीं मिल रही है. एसी-कूलर बंद होने से बिजली की खपत घट गई है. लेकिन अक्टूबर के बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि जुड़ने से लोगों को दो से आठ हजार रुपए तक ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है.
अचानक बिल बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली दफ्तरों में रोज औसतन दो हजार से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं. प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि का असर पड़ने की बात सामने आई है.
इस बार गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने का असर अब सर्दी के बिल पर पड़ रहा है. गर्मी के दौरान प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 7800 मेगावॉट तक पहुंच गई थी. घरों में भी एसी-कूलर का ज्यादा इस्तेमाल हुआ. इससे तीन-चार महीने तक उपभोक्ताओं के बिजली बिल सामान्य से ज्यादा आए.
कई उपभोक्ताओं को खपत बढ़ने की वजह सी बिजली बिल में मिलने वाली रियायत का पूरा लाभ भी नहीं मिला. नतीजतन, पिछले 12 महीने का औसत बिल बढ़ गया. बिजली कंपनी हर साल अक्टूबर में इसी औसत के आधार पर सुरक्षा निधि की समीक्षा करती है. नियमानुसार कंपनी के पास उपभोक्ता के दो महीने के औसत बिल के बराबर सुरक्षा निधि जमा होनी चाहिए.
औसत बिल बढ़ने पर पहले से जमा राशि और नई सुरक्षा निधि के बीच का अंतर उपभोक्ता से वसूला जाता है. यही राशि अक्टूबर के बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के रूप में जोड़ी जा रही है. अक्टूबर के बिल 10 से 30 अक्टूबर के बीच जारी किए जाते हैं.
ज्यादातर उपभोक्ताओं को बिल मिल चुके हैं. अतिरिक्त राशि जुड़ने से परेशान लोग बिजली दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं. हालांकि, कंपनी का कहना है कि सुरक्षा निधि की गणना तय नियमों के मुताबिक सॉफ्टवेयर से स्वतः होती है. ज्यादा राशि जमा होने पर उसे समायोजित या वापस करने का भी प्रावधान है.
क्या पूरी राशि एक साथ जमा करनी होगी? -नहीं, उपभोक्ता किस्तों में भुगतान की मांग कर सकते हैं. बिजली कंपनी इसकी मंजूरी दे सकती है.
पहले से ज्यादा सुरक्षा निधि जमा हो तो क्या होगा? -अतिरिक्त राशि अगले बिजली बिल में समायोजित की जाएगी. इसके बाद भी रकम बचने पर सात दिन के भीतर लौटाने का प्रावधान है. सुरक्षा निधि पर ब्याज मिलता है। गणना अप्रैल में होती है. मई के बिल में एडजस्ट होती है. शिकायत होने पर उपभोक्ता बिजली कार्यालय या मोर बिजली एप पर शिकायत करें. आगे विद्युत लोकपाल भी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb