भाई ने 30 हजार उधार लेकर नहीं लौटाया तो आर्थिक तंगी से परेशान बहन ने चूहामार दवाई खाकर दी जान, दाऊद ने दी ये बड़ी जानकारी

When the brother borrowed 30 thousand rupees and did not return it, the sister, troubled by financial crisis, committed suicide by eating rat poison, Dawood gave this important information

भाई ने 30 हजार उधार लेकर नहीं लौटाया तो आर्थिक तंगी से परेशान बहन ने चूहामार दवाई खाकर दी जान, दाऊद ने दी ये बड़ी जानकारी

कोरबा : कोरबा जिले में एक महिला ने चूहामार दवा खाकर खुदकुशी कर ली. डबरीपारा में रहने वाली सविता बरेठ आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. इससे परेशान होकर सविता ने 1 अप्रैल को जहरीली दवाई खाकर अपनी जान दे दी. घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सविता ने 4 साल पहले अपने भाई को उसकी शादी के लिए 30 हजार रुपए उधार दिए थे. अब परिवार को पैसों की जरुरत थी. सविता लगातार भाई से पैसे मांग रही थी. लेकिन भाई ने पैसे लौटाने से मना कर दिया. सविता ने 1 अप्रैल को जहरीली दवाई खाकर अपनी जान दे दी.
घटना के बाद उसे फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका के पति रामू बरेठ ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही है. इसी वजह से सविता भाई से पैसे मांग रही थी. लेकिन वह कई दिनों से टाल रहा था. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खजूर के मुताबिक पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB