ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक्शन, साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 3 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार
Action under Operation Cyber Shield, 3 agents-brokers involved in opening bank accounts and operating accounts for cyber fraud arrested
रायपुर : रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने देशभर में लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है.
थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम लेने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था और ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था. आरोपियों द्वारा ज्यादा मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
प्रदेश में साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को इससे बचाने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि अगर किसी व्यक्ति को संदिग्ध साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों के बारे पता चलता है तो वे फौरन पुलिस को खबर करें.
गिरफ्तार आरोपी
1 भूपेन्द्र सिंह धुना उर्फ कैप्टन सिंह पिता बलबीर सिंह उम्र 33 साल पता मकान नंबर जी-05, मधुबन कॉलोनी, अमलीडीह, थाना-न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर हाल पता-जनता क्वाटर, मकान नंबर 09, अनमोल बाजार, महावीर नगर, थाना-न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
2 निखिल आहूजा पिता सुरेश कुमार आहूजा उम्र 35 साल पता न्यू राजेन्द्र नगर, जनता क्वाटर नंबर 226, थाना-न्यू राजेन्द्र नगर, जिला-रायपुर
3 संजय जसवानी पिता नंदीराम जसवानी उम्र 46 साल, पता सोलस साईट्स, ब्लॉक एम.बी. फ्लोर 104, अमलीडीह थाना-न्यू राजेन्द्र नगर, जिला-रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



