शादी के 4 महीने के बाद फूफा संग ससुराल गया युवक, सिर कटकर धड़ से अलग, ट्रक की ठोकर से दोनों की मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Young Man Goes to In-Laws' House with Uncle After 4 Months of Marriage, Head Severed from Body, Both Die in Truck Accident, Family Loses Only Son

शादी के 4 महीने के बाद फूफा संग ससुराल गया युवक, सिर कटकर धड़ से अलग, ट्रक की ठोकर से दोनों की मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

दुर्ग : दुर्ग जिला में हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया है. फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगी हुई है. तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से पल्सर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम को हुआ. 
मिली जानकारी के मुताबिक बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव उम्र 27 साल की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी. देवराज यादव अपनी मोटरसाइकिल CG07 CV 6915 पर अपने फूफा वीरेंद्र यादव उम्र 40 साल को बैठाकर अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था. शाम को वह फूफा के साथ वहां से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठा कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान पाटन की तरफ से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी. मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी. स्लिप होने की वजह दोनों बाइक से गिरे और हाईवा की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. रिश्तेदार का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया है. पल्सर बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया.पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB