दीपावली की पूर्व संध्या पर दो सड़क हादसे, स्प्लेंडर अनियंत्रित, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Two road accidents on the eve of Diwali, Splendor went out of control, one died, the other was seriously injured, treatment is underway, police engaged in investigation.

दीपावली की पूर्व संध्या पर दो सड़क हादसे, स्प्लेंडर अनियंत्रित, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : दीपावली की पूर्व संध्या पर खैरागढ़ क्षेत्र की सड़कों पर एक बार फिर हादसों का साया मंडरा गया. दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
पहला हादसा ग्राम पेंड्रीकला के पास बंजारी मंदिर मोड़ में हुआ. रविवार शाम करीब 5.30 बजे मदनपुर निवासी नरेंद्र कुमार साहू किसी काम से खैरागढ़ आए थे और वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. उनकी स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर के पास रखे नारियल स्टैंड से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो पड़े.
राहगीरों और ग्रामीणों ने फौरन मोबाइल के जरिए परिजनों और पुलिस को खबर दी. स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन घायल नरेंद्र साहू को सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. परिजनों ने बताया कि वे खैरागढ़ किसी काम से गए थे और वापसी में हादसे का शिकार हो गए.
ग्रामीणों ने बताया कि बंजारी मोड़ क्षेत्र लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है. बीते एक साल में पेंड्रीकला क्षेत्र में 10 से 15 सड़क हादसे हो चुके हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दूसरी तरफ खैरागढ़-कवर्धा स्टेट हाइवे पर पिपरिया के आगे मारुटोला मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. वहां से गुजर रहे एक प्राइवेट अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने उसे देखा और सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है. जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t