चोरी के शक में युवकों को पहनाई जूते-चप्पल की माला, निकला जुलुस, वीडियो जमकर वायरल, 1 महीने में दूसरी घटना, ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Youths suspected of theft were garlanded with shoes and slippers, a procession was held, the video went viral, the second incident in a month, and an FIR was filed against the villagers.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में ग्राीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. ग्रामीणों का कहना है. युवकों को पंप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. अमानवीय कृत्य करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. यह मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है.
वीडियो में युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है. अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी.
बता दें कि एक महीने में जिले में यह दूसरी अमानवीय घटना है. इससे पहले पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी. इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था.
क्या है पूरा मामला?
छिंदिया गांव के धनसाय उम्र 35 साल और मुकेश उम्र 25 साल खेती-किसानी करते हैं. इन दोनों पर खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी करने का आरोप है. ग्रामीणों के मुताबिक धनसाय और मुकेश को रंगे हाथों पंप चोरी करते हुए पकड़ा है.
ग्रामीणों ने दोनों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई. चोरी का सामान उनके पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया. घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जो अब वायरल हो रहा है.
पुलिस बोली- मुलाहिजा में मारपीट की पुष्टि, तो आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है. पीड़ित दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है. उनके साथ मारपीट की पुष्टि होती है. तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ कहा है. युवकों को इस तरह गांव में घुमाने वाले ग्रामीणों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जिले में यह दूसरी घटना, दंपति को किया था ग्रामीणों ने अपमानित
सूरजपुर जिले में पखवाड़े भर पहले एक युवक को अमानवीय सजा दी गई थी. पस्ता गांव के ग्रामीणों ने युवक पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था. युवक के अपने पत्नी के साथ गांव आने पर पंचायत में उसे पकड़ लिया. युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई. उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा. उसे भी साथ में घुमाकर अपमानित किया गया. घटना के बाद युवक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



