सरेराह पुल के पास लड़की को घेरकर पीटा, बाल पकड़कर सड़क पर खींचा, लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो जमकर वायरल, स्टेटस में पूछा कैसा लगा!
A girl was surrounded and beaten near a bridge in broad daylight; she was dragged along the road by her hair and assaulted with kicks and punches. A video of the incident has gone viral, and the attacker even posted a status asking, "How was it?"
बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास लड़कियों के दो गुटों के बीच कथित विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज में कुछ लड़कियां एक युवती को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं. फुटेज में बाल खींचने तथा हाथ-पैर से मारपीट किए जाने जैसे दृश्य भी नजर आ रहे हैं. वीडियो की तारीख, परिस्थितियों और घटना की पूरी पृष्ठभूमि की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नही हुई है.
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक दो पक्षो के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा। हालांकि विवाद की असल वजह क्या थी. घटना में कौन-कौन लोग मौजूद थे और वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोग कौन हैं. इसकी पुष्टि फिलहाल उपलब्ध आधिकारिक जानकारी से नहीं हुई है.
कथित इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में..
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर भी चर्चा है. कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि घटना से संबंधित वीडियो एक युवती के अकाउंट से साझा किया गया. हालांकि संबंधित अकाउंट की पहचान और पोस्ट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इस दावे को फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के रूप में ही देखा जा रहा है.
पुलिस की तरफ से कार्रवाई की पुष्टि नही..
फिलहाल पुलिस की तरफ से इस घटना में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर शिकायत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ऐसे में घटना की वास्तविक परिस्थितियों, विवाद की वजह और इसमे शामिल लड़कियों की भूमिका के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति की भूमिका या जिम्मेदारी के संबंध में निष्कर्ष निकालना उचित नही होगा। वीडियो की प्रामाणिकता, घटनाक्रम और संबंधित लड़कियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच और मिले सबूतों के आधार पर ही की जा सकेगी.
नीले कपड़े वाली युवती की पहचान होने और उसके पहले भी मारपीट के वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौजूदा घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है.
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उसके मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. उस पुराने मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था.
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें खुद को ताकतवर दिखाने की कोशिश की गई, इसी के बाद सोशल मीडिया पर युवती को लेकर तरह–तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं. हालांकि पोस्ट की वास्तविकता और उसके पीछे की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. पुरानी रंजिश, मारपीट और इंस्टाग्राम पर कथित स्टेटस से जुड़े दावों की सच्चाई संबंधित पक्षों के बयान और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



