इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग को बुलाया इंदौर, जबरन किया दुष्कर्म, पुलिस ने के आरोपी पवन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लड़की सुरक्षित बरामद
After befriending a minor on Instagram, the accused—identified as Pawan—summoned her to Indore and forcibly raped her; the police have arrested him and sent him to jail, and the girl has been safely recovered.
जांजगीर-चांपा : जिले में नाबालिग के अपहरण और उसके साथ कथित अनाचार के मामले में कोटमीसोनार पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान पवन मुजल्दे, निवासी पुनासा जिला खंडवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद अकलतरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नाबालिग और संदिग्ध आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्तर पर जानकारी जुटाई.
इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. जिसमें पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी सामने आई. नाबालिग ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान आरोपी पवन मुजल्दे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए से हुई थी. दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और समय के साथ संपर्क बढ़ता गया. पुलिस का कहना है कि इसी पहचान और बातचीत का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 28 जुलाई 2026 को नाबालिग को इंदौर मिलने के लिए बुलाया था. जांच के दौरान नाबालिग के बयान के आधार पर यह बात सामने आई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से अनाचार किया.
इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर तकनीकी सबूतों की मदद ली. तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और इंदौर में उसकी तलाश शुरू की. पुलिस ने पवन मुजल्दे को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया है. पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.
नाबालिग के बयान, तकनीकी सबूतों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा रही है. इस मामले में नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता थी. इसके साथ ही फरार आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया गया. फिलहाल आरोपी पवन मुजल्दे को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



