कबीरधाम में जंगल के सूनसान रास्ते में छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने बलात्कार के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
A young woman returning from a Chhathi program was raped on a deserted forest road in Kabirdham; police arrested two accused of rape.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामला जंगल के सुनसान रास्ते में वारदात को अंजाम देने से जुड़ा है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. कार्यक्रम से लौटते समय ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की खबर मिलने के बाद ।जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, चश्मदीदों से पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की. इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान, उनके नाम, फोटो और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



