गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने दूसरे पर कैंची से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Angered because his girlfriend was not speaking to him, an ex-boyfriend launched a life-threatening attack on another man with a pair of scissors; the police arrested the accused, Sagar, and put him behind bars.

गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने दूसरे पर कैंची से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव अफेयर को लेकर एक युवक ने नाबालिग पर कैंची से हमला कर दिया. हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पथर्रीपारा का रहने वाला सागर यादव उम्र 18 साल का एक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर चल रहा था. कुछ समय बाद लड़की ने सागर से दूरी बना ली और उसी मोहल्ले के दूसरे नाबालिग के करीब आ गई। इसी बात से सागर नाराज था.
विवाद के बाद चेहरे पर कैंची से किए कई वार
सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर सागर यादव ने अपने पास रखी कैंची से नाबालिग के चेहरे पर कई वार किया. हमले में नाबालिग घायल होकर जमीन पर गिर गया. आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर घायल नाबालिग लड़के को फौरन अस्पताल पहुंचाया.
आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला
सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नाबालिग लड़के का बयान दर्ज किया. इसके बाद आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने सागर यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

पहले भी दर्ज हो चुके हैं आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर यादव आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था. बालिग होने के बाद उसने फिर से यह घटना की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?