WRS मैदान में मिली लाश, हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, नशे में हुए विवाद के बाद उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
Body found at WRS grounds; murder case solved within 24 hours. Youth killed by having his head crushed with a stone following a drunken dispute; two arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी के खुले मैदान में खून से लथपथ मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शराब भट्टी के पास विवाद के बाद आरोपी शिवा उर्फ तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के WRS कॉलोनी के मैदान में खून से सनी लाश की पहचान रूपेश भारती निवासी शहीद नगर खमतराई के रूप में करने के बाद खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो दिन पहले 2 युवकों से मृतक का विवाद हुआ था. पुलिस की टीमों ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो मृतक के साथ दो लोग नजर आए और उनकी पहचान करने के बाद दो संदेहियों शिवा उर्फ तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
सिर पर कई बार दे मारा पत्थर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक रूपेश खमतराई शराब भट्टी के पास गालियां दे रहा था. उस समय दोनों आरोपी भी शराब के नशे में थे. पहले शराब भट्टी के पास आरोपियों के साथ मृतक की मारपीट हुई. उसके बाद दोनों आरोपी मृतक को साथ लेकर देर रात घटनास्थल पर ले गए और विवाद के बाद पास में पड़े एक वजनी पत्थर उठाकर रूपेश भारती के सिर पर कई बार दे मारा. जिससे रूपेश भारती की मौके पर मौत हो गई. वहीं, वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे. फिलहाल खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



