ट्रेन के आगे लेटे बॉयफ्रेंड और 10th क्लास की नाबालिग छात्रा, सिर धड़ से अलग, टुकड़ों में बंटा शरीर, प्रेम प्रसंग की आशंका, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Boyfriend and minor 10th-grade student found lying in front of train, head severed, body dismembered, suspicion of love affair, mourning spread, police engaged in investigation
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कभी जिंदगी भर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया. चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एक साथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली. दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं. फ़िलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 मई की सुबह साढ़े 3 बजे दोनों दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पहुंचे और पटरी पर लेट गए. तभी पैसेंजर ट्रेन नम्बर 78823 वहां से गुजरी. चपेट में आने से युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया. लड़की के शरीर के कई हिस्से कट गए. उसी वक्त दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को खबर दी.
मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर तारम उम्र 23 साल और ग्राम साल्हे की रहने वाली लीलेश्वरी उइके उम्र 17 साल के रूप में हुई है. लड़की 10वीं क्लास की छात्रा थी. घटना स्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली है. हालांकि खुदकुशी की वजह अभी क्लीयर नहीं है.
बताया जा रहा है कि जितेश्वर और लिलिसा उइके के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था. मंगलवार 5 मई शाम से लड़की लापता थी. उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और लापता होने की शिकायत की थी.
पुलिस तलाश कर ही रही थी कि, इस बीच जानकारी मिली की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो चुकी है. घटना की खबर के बाद आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया.
वहीं, मौके से कुछ दूरी पर बाइक नंबर CG 07 LU 9886 भी मिली है. जो मृतक युवक की बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है. उनके परिजनों को खबर दे दी गई है.
इस मामले में डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है. हालांकि दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



