नशे की हालत में तैरने के लिए 5 फीट पानी में उतरा शिक्षा विभाग का बाबू, डैम में डूबने से मौत, एसडीआरएफ टीम ने तीन घंटे के बाद निकाली लाश, नशा बनी वजह

Education Department clerk enters 5-foot-deep water to swim while intoxicated; drowns in dam; SDRF team recovers body after three hours; intoxication cited as the cause.

नशे की हालत में तैरने के लिए 5 फीट पानी में उतरा शिक्षा विभाग का बाबू, डैम में डूबने से मौत, एसडीआरएफ टीम ने तीन घंटे के बाद निकाली लाश, नशा बनी वजह

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के कोटा के कोरी डेम के वेस्ट वियर में शराब नशे में पानी में उतरे शिक्षा विभाग के लिपिक दिग्विजय कुमार कौशिक उम्र 34 साल की डूबने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगला निवासी दिग्विजय कोटा के ग्राम धौराभाठा में लिपिक के पद पर पदस्थ था. सोमवार को घरेलू काम के लिए छुट्टी ली थी. काम निपटाने के बाद शराब पी और तीन दोस्तों के साथ दोपहर 12.30 बजे कोरी डेम पहुंचा. दिग्विजय, नीतेश और एक अन्य दोस्त वेस्ट वियर में नहाने उतरे. जबकि दो दोस्त बाइक पर बैठे रहे. तीनों तैरते हुए आगे बढ़े. नीतेश और उसका साथी आगे निकल गए. पीछे पलटकर देखा तो दिग्विजय पानी में नहीं दिखा.
दोस्तों ने आसपास लोगों की मदद से उसे तलाशा, लेकिन पता नहीं चला. 112 पर खबर के बाद पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची. करीब तीन घंटे की तलाश के बाद एसडीआरएफ ने पानी की तह से उसका शव बरामद किया.
तैरना जानता था, फिर भी 5 फीट पानी में डूबा
खास बात ये है कि दिग्विजय की हाइट करीब 5 फीट थी और जहां वह डूबा. वहां पानी की गहराई भी करीब 5 फीट ही बताई गई. उसे तैरना आता था. इसके बाद भी वह डूब गया. आशंका जताई जा रही है, शराब के नशे की वजह से तैर नहीं सका और उसकी मौत हो गई.
एसडीआरएफ ने पानी में तलाशा, तब मिली लाश
कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि खबर मिलते ही थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब दिग्विजय का पता नहीं चला तो एसडीआरएफ के सदस्यों ने पानी में उतरकर तलाश शुरु की. इसके बाद पानी की तह में उसकी लाश मिली. मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.
40 घंटे बाद मिला, अरपा में डूबे दूसरे बच्चे का शव
दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर अरपा नदी में बहे दो बच्चों में अयान अंसारी का शव उसी दिन देर शाम मिल गया था. वहीं सारी इमरेश अंसारी की एसडीआरएफ और मछुआरे तलाश कर रहे थे. 40 घंटे बाद उसका शव नदी किनारे पानी में मिला. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?