भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होते ही पेड़ से टकराई अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, 17 लोग घायल, 9 गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
Horrific road accident: Speeding pickup truck loses control after brake failure and crashes into a tree; 2 women killed, 17 injured (9 critically), referred to medical college.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे. यह हादसा करौंधा थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन नम्बर CG 15 DP 2749 सोमवार को देवरी से प्रेमनगर के काली मिट्टी लेने जा रहा था. करौंधा से करीब एक किलोमीटर दूर पिकअप का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायलों में से 9 लोगों को नाजुक हालत के चलते बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
इस हादसे में दो महिलाओं लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सुरजमणि पति बालेश्वर उम्र 40 साल और किरण पति कपिल उम्र 30 साल के रुप में हुई है. दोनों देवरी, थाना करौंधा के निवासी बताए गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घटना की खबर मृतकों के परिजनों को दे दी गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



