स्कूल की पुरानी रंजिश में स्नैपचैट पर बुलाकर मेडिकल स्टूडेंट का अपहरण, तीन दोस्तों ने कार में बंधक बनाकर एक घंटे तक बेरहमी से की पिटाई
Medical student kidnapped after being lured via Snapchat over an old school-day grudge; three friends held him captive in a car and beat him mercilessly for an hour.
बिलासपुर/सरकंडा : सरकंडा में रहने वाले मेडिकल स्टूडेंट को पुराने साथियों ने घर से बुलाकर कार में बिठा लिया. इसके बाद उसे कोनी क्षेत्र में ले गए। युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट की जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे नूतन चौक के पास छोड़कर भाग निकले. घायल छात्र ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा के नूतन चौक के पास रहने वाले अरिहंत दीक्षित जगदलपुर मेडिकल कालेज में चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने वसंत विहार स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है. दिवाली की छुट्टियों पर वे घर आए हुए हैं. मंगलवार की शाम उनके माेबाइल पर स्कूल के साथियों का काल आया. साथियों ने उन्हें मिलने के लिए नूतन चौक के पास बुलाया.
पुराने साथियों के बुलाने पर वे स्कूटी से नूतन चौक के पास बुलाया. जहां पर उनके साथी कार से आए. उन्होंने अरिहंत को कार में बिठा लिया. इसके बाद कोनी क्षेत्र में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी. चलती कार में स्कूल के दिनों में हुए विवाद को लेकर पुराने साथियों ने मारपीट की.
करीब घंटे भर तक पिटाई के बाद उन्होंने अरिहंत को नूतन चौक के पास छोड़ दिया. मारपीट से घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा. उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने रीतिक मिश्रा, सिद्धि विनायक सोनकर और अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है.
टीम बनाकर की जा रही छापेमारी
पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी रितिक मिश्रा, सिद्धि विनायक सोनकर और आदित्य सरकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. छात्र से मिली जानकारी के आधार पर आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
कार में एक घंटे तक करते रहे टार्चर
पीड़ित छात्र ने बताया कि पुराने साथियों के बुलाने पर वे नूतन चौक पर पहुंचे थे. कई साल पुरानी बात को लेकर उन्होंने मारपीट की. करीब एक घंटे तक उन्होंने कार के भीतर ही पिटाई की. इस दौरान उन्होंने मोबाइल भी अपने पास रख लिया था. मारपीट के बाद उसे नूतन चौक के पास छोड़कर भाग गए. वारदात से दहशत में आया छात्र वहां से किसी तरह अपने घर पहुंचा. इस दौरान वह बदहवास था.
टोपी खींचने को लेकर की थी शिकायत
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि स्कूल में अरिहंत के साथियों ने उसकी टोपी खींच दी थी. अरिहंत ने इसकी शिकायत टीचर से की. तब टीचर ने टाेपी खींचने वाले छात्रों को डांट लगाई थी. इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने कई साल बाद अरिहंत का अपहरण कर पिटाई की. अब पुलिस इसकी जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



