कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही, अदालत के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप, एसएसपी ने टीआई को किया सस्पेंड, मचा हड़कंप

SSP suspends TI over negligence in executing a court-issued arrest warrant and failure to comply with court orders; the move has caused a stir.

कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही, अदालत के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप, एसएसपी ने टीआई को किया सस्पेंड, मचा हड़कंप

बिलासपुर : एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को सस्पेंड कर दिया है। उन पर कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली और उससे संबंधित रिपोर्ट समय पर उच्च अधिकारियों को नहीं भेजने का आरोप है.
जारी सस्पेंड आदेश के मुताबिक बिहार के कैमूर (भभुआ) स्थित प्रथम व्यवहार न्यायालय के एक मामले में आरोपी आरिफ के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करने और उसकी स्थिति की जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर को देने के निर्देश दिए गए थे.
पुलिस मुख्यालय के 12 जून 2026 के पत्र के बावजूद निर्धारित समय सीमा में पालन रिपोर्ट नहीं भेजा गया. एसएसपी ने इसे थाना प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना. इसी आधार पर तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी और वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा. जिले में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर एसएसपी की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
हाल ही में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म और मारपीट के मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और जांच अधिकारी को लाइन अटैच किया गया था. आरोप था कि घटना के बाद समय पर कार्रवाई नहीं की गई और सबूत इकट्ठा करने में बड़ी गलती हुई थी. जब यह बात वरिष्ठ अधिकारियों को पता चली. तो दोनों अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t