धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 1 जेसीबी और 10 हाइवा जब्त, जारी रहेगी जांच

Crackdown on rampant illegal sand mining and transportation; major action by the Mining Department—one JCB and ten Hyva trucks seized; investigation to continue.

धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 1 जेसीबी और 10 हाइवा जब्त, जारी रहेगी जांच

अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त
धमतरी/नगरी : अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
खनिज विभाग के मुताबिक 18 जून को विभागीय टीम ने नगरी तहसील के ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन में लगी टायर माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त किया है. इस मामले में अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है. धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि जिले में 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ 181 मामलों में कार्रवाई और 49 लाख 24 हजार 330 रुपये की जुर्माना रकम वसूल की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

धड़ल्ले से चल अवैध रेत खनन और परिवहन, 10 हाइवा जब्त
रायपुर/सिमगा : अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण व छापमारी की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है. इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को राज़स्व और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 10 हाइवा को जब्त किया गया.
एसडीएम सिमगा ने बताया क़ि शुक्रवार को सुबह 6 बजे सिमगा के जायसवाल फैमिली ढाबा के पास राजस्य एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया.
जांच के दौरान हाइवा वाहन नम्बर CG09JT3532, CGO9JQ9614, CGOJJC8879, CG2591429, CG25G 7400, CG0O9JT9184, CG25N2896, CG25P9074, CGO9JT9614, CGO9J50181 और CG09JS6362 में रेत परिवहन करते पाया गया.
वाहनों को रोककर परिवहन पास मांग किये जाने पर वाहन नम्बर GGO9JS 6362 के द्वारा परिवहन पाल पेश किया गया और बाकी 10 वाहन चालकों द्वारा परिवहन पास सबंधी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया. वाहन चालक वाहन का चाबी निकालकर मौके से फरार हो गए. टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t