बलौदाबाजार में मर्डर, मारपीट और पुलिस पर हमला केस में 12 आरोपी गिरफ्तार, एसपी भावना गुप्ता की अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

12 accused arrested in Balodabazar murder, assault and attack on police case, SP Bhavna Gupta gave stern warning to criminals

बलौदाबाजार में मर्डर, मारपीट और पुलिस पर हमला केस में 12 आरोपी गिरफ्तार, एसपी भावना गुप्ता की अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मडकडा और झबडी के बीच पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. हत्या, मारपीट, पुलिस पर हमला और गाली-गलौज जैसे मामलों ने गांवों के बीच तनाव पैदा कर दिया. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जिन इलाकों में यह घटनाएं हुई है. वहां पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार के मडकडा और झबडी के बीच मारपीट की वारदात हुई. 12 जुलाई 2025 को ग्राम मडकडा और झबडी के बीच बने तालाब पार क्षेत्र में रामकिशोर यादव और उनके एक साथी की पिटाई की गई. झबडी गांव के चार युवकों अमन वर्मा (19 साल), अखिलेश कौशिक (18 साल), नंदकिशोर पटेल (18 साल) और युगल किशोर (25 साल) ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने गालियां देते हुए हाथ, मुक्का, बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया. इस वारदात में एफआईआर नंबर 483/2025 के तहत दर्ज किया. बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 318(4), 109, 309(4), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया. उसके बाद मारपीट के आरोपियों को दो अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया.
टंगिया और लाठी से हमले की घटना एक अगस्त को हुई. इसमें एक की मौत और एक शख्स घायल हो गया. प्रार्थी राहुल वर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि वे अपने दोस्तों अमन वर्मा, त्रिलोकचंद (उर्फ नानू) कौशिक, और मेमचंद कौशिक के साथ मोटरसाइकिल से झबडी लौट रहे थे. शाम करीब 5 बजे थरहीडीह नर्सरी के पास अजय केंवट और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल रोककर उन पर हमला कर दिया.
हमलावरों ने लोहे की टंगिया, लाठी, डंडा आदि से हमला किया. इस हमले में त्रिलोकचंद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मेमचंद गंभीर रुप से घायल हुआ. राहुल किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला. इस केस में एफआईआर नंबर 526/2025 के तहत केस दर्ज किया गया. बीएनएस की धारा 127(1), 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1), 324(4), 324(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
किन किन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी ?: इस केस में जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम इस तरह हैं.
अजय केंवट, 27 साल
लक्की केंवट उर्फ लालू , 21 साल
रामभरोस यादव, 26 साल
सुखदेव यादव, 26 साल
राजू यादव, 50 साल
जब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तब इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना 2 अगस्त 2025 को मडकडा गांव की है. 2 अगस्त को ग्राम मडकडा में उपद्रव हुआ. पुलिस बल जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची. तब कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया. जिससे वाहन का शीशा टूट गया. आरक्षक सत्येंद्र कश्यप की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई. इसमें बीएनएस की धारा 126(2), 296, 351(3), 221, 324(4), 125, 132, 191(2), 191(3), 190, 121(1) के तहत केस दर्ज किया गया.
पुलिस पर हमला केस में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें रामभरोस यादव (उम्र 26 साल), सुखदेव यादव (उम्र 26 साल) और राजू यादव (उम्र 50 साल) शामिल हैं.
इसी दिन ग्राम मडकडा निवासी भोजराम साहू (45 साल) ने शिकायत किया कि ग्राम थरहीडीह में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौच की है. इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की है. इस मामले में एफआईआर नंबर 528/2025 दर्ज की गई और बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया.
इन सभी घटनाओं के बाद बलौदाबाजार की एसपी भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, और थाना कसडोल की पुलिस टीम ने 2 अगस्त को ग्राम मडकडा में फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों से बातचीत की. एसपी भावना गुप्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस दौरान उन्होंने खुद बच्चों को चॉकलेट बांटकर गांव में माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश की.
कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी: इन चार केसों में कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी बलौदाबाजार पुलिस ने की है. इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB