बेवफाई के शक में 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या, पार्क में चाकू से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, आरोपी ब्वायफ्रेंड रितेश राजवाड़े जंगल से गिरफ्तार

19-year-old girlfriend murdered on suspicion of infidelity; attacked with a knife in a park and died before reaching the hospital; accused boyfriend Ritesh Rajwade arrested from a forest.

बेवफाई के शक में 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या, पार्क में चाकू से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, आरोपी ब्वायफ्रेंड रितेश राजवाड़े जंगल से गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक ने बेवफाई के शक में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. ब्वायफ्रेंड को शक था कि उसकी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड का किसी और से अफेयर है जिसके बाद उसने पार्क में बुलाया और चाकू से हमला कर दिया. हमले में  गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क राधिका राजवाड़े अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े के साथ पार्क में थी. तभी दोनों के बीच विवाद हो गया. रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है. जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई. उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिया। इसके बाद वह मोटर साइकिल से मौके से फरार हो गया.
अस्पताल ले जाते समय मौत
अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
देर रात आरोपी गिरफ्तार
खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जबकि आरोपी का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर पीढ़ा इलाके के एक जंगल से रितेश राजवाड़े को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में किया खुलासा
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में अपराध करने की बात कबूल की. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?