उत्तरप्रदेश के 3 गांजा तस्कर रायपुर में गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, ट्राली बैग में मिला गांजे का जखीरा
3 Ganja smugglers from Uttar Pradesh arrested in Raipur, one woman also involved, police surrounded and caught them, a huge quantity of Ganja was found in the trolley bag
रायपुर : महिला और दो युवक गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू में एक्सप्रेस-वे रोड जाने वाली सड़क किनारे 2 पुरुष और 1 महिला खडे़ है. जो अपने पास ट्राली बैग में गांजा रखें है. और कहीं जाने की फिराक में है.
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी गंज को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियों अपना नाम बृजेश निषाद, कमलेश निषाद और श्रीमती चंदादेवी निषाद निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें ट्राली बैग की तलाशी लेने पर तीनों ट्राली बैग में गांजा रखा होना पाया गया.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी बृजेश निषाद, कमलेश निषाद और श्रीमती चंदादेवी निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 33 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत करीब 3,31,000/- रुपये और घटना में संबंधित 3 नग मोबाईल फोन कीमत करीब 30,000/- जुमला किमत करीब 3,61,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में डिटेल पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
01. बृजेश निषाद पिता महावीर निषाद उम्र 32 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश
02. कमलेश निषाद पिता मैनेजर निषाद उम्र 30 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश
03. श्रीमती चंदादेवी निषाद पति स्व अनिल निषाद उम्र 32 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



