खेत रखवाली करने गए किसान की करंट की चपेट में हुई मौत, दो दिन पहले गांव से निकले युवक की रेस्ट हाउस के सामने मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

A farmer who went to guard his field died due to electric shock, the body of a young man who had left the village two days ago was found in front of the rest house, sensation spread in the area

खेत रखवाली करने गए किसान की करंट की चपेट में हुई मौत, दो दिन पहले गांव से निकले युवक की रेस्ट हाउस के सामने मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

खेत रखवाली करने गए किसान की करंट की चपेट में हुई मौत

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक किसान की उसी के खेत में लगे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला निवासी बिहारी लाल यादव पिता स्व बिशेसर लाल यादव उम्र 68 साल गांव में निवास कर खेती किसानी का काम करता था जो अपने 2 एकड़ जमीन में धान का रबी फसल लगाया था. जिसको मवेशियों से बचाने बैटरी से चलित फेसिंग तार लगाया था और हर रोज बिहारी यादव शाम को फसल की रखवाली करने खेत जाया करता था.
किसान रात भर खेत में ही रखवाली कर सुबह घर वापस आ जाता था. इसी तरह रोज की तरह रविवार शाम 5 बजे के आसपास फसल की रखवाली करने गया था. जो सुबह तक घर वापस नहीं आने पर परिजन ढूंढते हुए खेत पहुंचे। तो देखा कि बिहारी यादव अपने ही खेत के मेढ़ में तार से चिपका हुआ गिरा पड़ा था. जिसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इसकी खबर पचपेड़ी थाना में दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दो दिन पहले गांव  से निकले युवक की  रेस्ट हाउस के सामने मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

मुंगेली/लोरमी : नगर के विश्राम गृह चौक के पास स्थित एक नवनिर्मित पान ठेले बरामदे सोते हुए हालत में एक 35 साल के युवक की शव  मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च की सुबह तड़के साथ 7:30 बजे नगर के विश्राम गृह चौक के पास एक नवनिर्मित पान ठेला के बरामदे में सोते हुए हालत में  एक युवक नजर आया. सुबह जब पान ठेले वाल जब सुबह आकर युवक को देखकर आवाज लगाने पर नही उठा तो हिला डुला नही हुआ तो स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ  कोटवार के साथ थाना में खबर देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.
पुलिस ने  मृतक की शिनाख्त ग्राम परसवारा निवासी शिव प्रसाद ध्रुव 35 साल पिता खोरबहरा के रुप में हुई. थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि मृतक दो दिन पहले ग्राम परसवारा से कोटा जाने के नाम पर घर से निकला था. जिसकी लाश सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे पान ठेला के बरामदे में हुई.
पुलिस ने मृतक के परिजनों के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लाश को पंचनामा कर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 50 बिस्तर अस्पताल में पीएम के बाद मृतक के शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया गया. मामले में मार्ग कायम कर जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI