लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आई.पी.एल. मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते मयंक वर्मा और रवि देवांगन गिरफ्तार

Mayank Verma and Ravi Dewangan arrested for operating online betting on Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals IPL match

लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आई.पी.एल. मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते मयंक वर्मा और रवि देवांगन गिरफ्तार

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ और सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 24 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास 2 व्यक्ति मोबाईल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया.
पूूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मयंक वर्मा और रवि देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आई.पी.एल. मैच में व्हॉट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया.
जिस पर आरोपी मयंक वर्मा और रवि देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 2 नग एप्पल कम्पनी का आईफोन और 1 नग स्मार्टफोन जुमला कीमत करीब 70,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 130/2025 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. 
इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से उनि सतीश पुरिया, सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा और थाना डी.डी.नगर से सउनि अनंत बारिक की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी-
01. मयंक वर्मा पिता भूखन लाल वर्मा उम्र 29 साल पता न्यू चंगोराभाठा अयोध्या नगर, थाना डीडी नगर रायपुर
02. रवि देवांगन पिता कैलाश देवांगन उम्र 24 साल पता श्रीराम नगर न्यु चंगोराभाठा, चंद्राकर किराना स्टोर्स के पास थाना डीडी नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI