रायपुर में 3 साल की मासूम से रेप, 13 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी पड़ोसी बालक गिरफ्तार
3-year-old innocent raped in Raipur, 13-year-old minor raped, girl admitted in hospital, condition critical, accused neighbour boy arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है. पड़ोस में ही रहने वाले 13 साल के नाबालिग ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है. परिजन बच्ची को अस्पताल पहुंचे हैं. मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है.
मंडी गेट स्थित चंद्रशेखर नगर में बच्ची के माता-पिता रहते हैं. बच्ची दोपहर डेढ़ बजे अपने घर में खेल रही थी. इसी दौरान नाबालिग किशोर बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. दर्द से तड़प रही बच्ची को देख लड़का घबरा गया. फिर उसने चाकलेट देकर बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया.
घर में बच्ची के रोने पर उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी मां को इशारों से घटना की जानकरी दी और उसके साथ गलत काम करने वाले के बारे में बताया. इसके बाद परिजन घटना की जानकारी पुलिस की दी. मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक है. वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है. पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया आगे की जांच की जा रही है.
बता दें कि कुछ ही दिन पहले दुर्ग जिले में एक 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।.आज इस हत्याकांड की DNA रिपोर्ट आई. मृत बच्ची के चाचा का DNA मैच हो गया है. रेप के दौरान बच्ची को दर्द हुआ. जिससे कार्डियक अरेस्ट आया. रिपोर्ट के मुताबिक इसी से बच्ची की जान गई है. आरोपी चाचा ने चिल्लाते वक्त बच्ची का मुंह भी दबाया था.
दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी. इसके बाद से वह घर नहीं लौटी. पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला.
इस बीच शाम 7.30 बजे सूचना मिली कि बच्ची की लाश एक कार में मिली. ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी. परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला. इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली. बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे. चमड़ी उधड़ी हुई थी. परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट पर चोट जैसी गंभीर बातें सामने आई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



