मछली पकड़ने तालाब में उतरे 4 बच्चे, डूबते भाई को बचाने कूदी बहन, दोनों की मौत, पिता ने बाहर निकाली लाश, 2 ने तैरकर बचाई अपनी जान
4 children went into the pond to catch fish, sister jumped to save drowning brother, both died, father took out the dead body, 2 saved their lives by swimming
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. सोमवार को चार बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान सभी पानी में डूब गए. दो बच्चों ने तैर कर अपनी जान बचाई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मामला तातापानी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चार दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों बच्चे पानी में डूब गए. हालांकि दो बच्चों किसी तरह तैरकर तालाब से बाहर आने में कामयाब रहे. जब तक परिजनों को घटना की जानकारी लगी. उस वक्त तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. तातापानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा आगे की कार्रवाई में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



