13 वर्षीय नाबालिग बालिका को खेलने के बहाने घर ले जाकर गलत नियत से की छेड़छाड़, इधर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार
A 13-year-old girl was taken to his home on the pretext of playing and molested with wrong intentions. She was also raped on the pretext of marriage. The accused were arrested in both cases.
13 साल की नाबालिग बालिका को खेलने के बहाने घर ले जाकर गलत नियत से की छेड़छाड़
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को गंभीर अपराधों के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल ली बच्ची के साथ पड़ोसी युवक हेमंत कुर्रे उम्र 26 साल ने खेलने के बहाने अपने घर ले जाकर गलत नियत से छेड़छाड़ की. घटना उस समय की है जब बालिका के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे. अगले दिन जब परिजन घर लौटे और बालिका से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई. इसके बाद पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई.
महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(i) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहतमामला दर्ज कर जांच शुरू की. प्रारंभिक दबिश के दौरान आरोपी घर से फरार मिला. इसके बाद साइबर टीम की मदद से उसे चक्रधर नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई. इसमें महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ : महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई महिला थाना रायगढ़ की त्वरित और प्रभावी जांच के बाद की गई. जिसमें आरोपी को अम्बिकापुर से हिरासत में लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 45 साल कीपीड़िता ने 8 अप्रैल 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति से अलग रहने के दौरान उसकी पहचान धमेन्द्र पासवान से हुई थी. जो उसके घर आना-जाना करता था। आरोपी ने उसे सहारा देने और शादी करने का भरोसा दिया। जिसके बाद वह उसके संपर्क में आ गई.
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित किराये के मकान में ले गया और शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद भी शादी का झांसा देकर लगातार कई बाद शोषण करता रहा. वर्ष 2025 में वह इलाज के बहाने गांव चला गया और जनवरी 2026 में वापस आकर फिर से पीड़िता को साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाया. बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर धमकी भी दी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी को अम्बिकापुर के परसा केत क्षेत्र से पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कर लिया.
आरोपी
धमेन्द्र पासवान उम्र 28 साल निवासी ग्राम लामारी कला, थाना कांडी, जिला गढ़वा (झारखंड)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



