घर के कमरे में पंखे से लटका मिला 17 वर्षीय बोर्ड क्लास का छात्र, कारण अज्ञात, सुसाइड नोट में लिखा- लाश दान कर देना, इलाके में शोक का माहौल
A 17-year-old board student was found hanging from a ceiling fan in his home, the cause unknown. The suicide note read, "Donate the body." An atmosphere of mourning prevailed in the area.
कोरबा : कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के SECL DAV स्कूल में ज्वल डडसेना उम्र 17 साल कक्षा 12वीं का छात्र था. वह कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती स्थित अपने दीदी-जीजा जी के घर पर रहता था. घटना के दौरान घर पर वह अकेला था. उसकी दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका है. जो अपने ड्यूटी पर गई हुई थी और जीजा अपने फोटोग्राफी कार्य के काम से बाहर गए हुए थे.
मृतक छात्र जब परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचा। तो शिक्षक उसके घर जा पहुंचे. घर का दरवाजा काफी देर तक न खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया. लेकिन अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए. शिक्षकों को छात्र का शव पंखे पर लटका हुआ मिला.
उन्होंने फौरन घटना की खबर पुलिस और परिजनों को दी. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें लिखा है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरु की. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है.
सुसाइड नोट में छात्र ने मरने के बाद अपनी लाश मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी की वजह का पता लगाने में जुटी है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



