छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

Recruitment will be conducted for 854 Lecturer posts in the Chhattisgarh School Education Department; the highest number of vacancies—120 each—are in Hindi, English, and Sanskrit, with the recruitment exam tentatively scheduled for November 29.

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पांच हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा हो चुकी है. इसी कड़ी में विभाग ने व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है.
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के मुताबिक व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे. वहीं हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पदों पर होगी। परीक्षा संभावित 29 नवंबर को होगी.
भर्ती से संबंधित जानकारी आएगी विज्ञापन में
आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी. भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट https://cgssb.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=PSLA26ONLINE पर जारी किया जाएगा. व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। आवेदन भरने की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी.
विषयवार रिक्त पद
हिंदी - 120
अंग्रेजी - 120
संस्कृत - 120
भौतिकी - 94
राजनीति शास्त्र - 100
इतिहास - 100
भूगोल - 100
अर्थशास्त्र - 100
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?