फर्जीवाड़ा का खुलासा: जाली दस्तावेज बनाकर CISF में हुआ भर्ती, ट्रेनिंग सेंटर में खुला राज, पुलिस ने आरोपी सत्यम दीक्षित को राजस्थान से किया गिरफ्तार
Fraud Exposed: Man recruited into CISF using forged documents; scheme uncovered at training center; police arrested the accused, Satyam Dixit, from Rajasthan.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए निवास और आय प्रमाण पत्र हासिल कर CISF में भर्ती होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने दंतेवाड़ा जिले का निवासी बताकर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराए और इन्हीं दस्तावेजों का उपयोग केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की भर्ती प्रक्रिया में किया. दंतेवाड़ा पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की, मामले में उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किया गया, आरोपी वर्तमान में देवली में CISF की नौकरी कर रहा था,
फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मिली नौकरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने दंतेवाड़ा जिले का निवासी होने का दावा करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र हासिल किए थे. आरोप है कि आरोपी ने इन्हीं प्रमाण पत्रों का उपयोग CISF भर्ती प्रक्रिया में किया और सरकारी नौकरी हासिल कर ली.
सत्यापन में सामने आया फर्जीवाड़ा
मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों पर शक हुआ. इसके बाद संबंधित राजस्व अधिकारियों और तहसील कार्यालय से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया. सत्यापन प्रक्रिया में प्रमाण पत्रों के लिए लगाए गए दस्तावेज संदिग्ध पाए गए. जांच में अहम तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
देवली पहुंचकर पुलिस ने की गिरफ्तारी
दंतेवाड़ा पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी राजस्थान के देवली में मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और आरोपी सत्यम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



