दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हादसे का शिकार, वाहन के परखच्चे उड़े, 1 श्रद्धालु की मौके पर दर्दनाक मौत, दांव पर चार जिंदगियां
A Bolero car full of devotees returning from a pilgrimage met with an accident, the vehicle was completely destroyed, one devotee died on the spot, four lives were at stake.
सूरजपुर : ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 अन्य श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हैं. यह हादसा ओड़गी थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने बुलेरो UP61 AA 6191 से आए थे. दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में महुआ पेड़ से टक्कर मार दिया. जोरदार धक्के से वाहन का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया. अंदर बैठे भक्तों की चीखें आसमान छूने लगीं.
इस हादसे में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के सतीश ठाकुर (उम्र अज्ञात) की मौके पर ही सांसें थम गई. वाहन में सवार आठों श्रद्धालु एक ही गांव के थे. जो सुबह धाम पहुंचे थे और शाम को लौटते वक्त मौत के मुंह में समा गए. 4 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए और 3 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं.
ग्रामीणों ने हादसे की खबर सुनते ही दौड़ लगाई. उन्होंने घायलों को ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज जारी है. ओड़गी थाने की टीम ने मृतक का पंचनामा भरा, शव पीएम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरु की. ग्रामीणों के बयान भी दर्ज हो रहे हैं.
कुम्हिया गांव में सतीश की मौत की दुखभरी खबर बिजली की तरह दौड़ गई. घर-घर मातम छा गया. परिजन फूट-फूटकर रो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



