FB फ्रेंड निकला दरिंदा, लड़की से दोस्ती कर घर से भगाया, वापस लौटी तो अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी विकास गिरफ्तार

FB friend turns out to be a brute; he befriends a girl, chases her away from home, and when she returns, he makes her pornographic video viral; accused Vikas arrested.

FB फ्रेंड निकला दरिंदा, लड़की से दोस्ती कर घर से भगाया, वापस लौटी तो अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी विकास गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में युवती से दोस्ती कर अश्लील वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने पहले पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की. फिर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन भगा ले गया. पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची तो आरोपी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. यह मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को थाना बागबहार क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय पीड़िता ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसे फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. आरोपी ने अपना नाम विकास नोनिया निवासी झारखंड राज्य का होना बताया था. पीड़िता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया तो आरोपी विकास उससे चैटिंग करने लगा.
इस बीच दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई. आरोपी ने प्रार्थिया को झांसे में लेते हुए वीडियो कॉल के जरिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया और पीड़िता को 26 फरवरी 2024 को मिलने बुलाया. नहीं आने पर पीड़ित प्रार्थिया का अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया. पीड़िता डर कर आरोपी विकास से मिलने रायपुर पहुंची. जहां से पीड़िता को आरोपी अपने साथ बस में बैठाकर झारखंड के अपने घर ले आया.
तीन दिनों तक पीड़िता आरोपी विकास के साथ उसके घर में रही. इस दौरान पीड़िता के पास उसकी दीदी का फोन आया कि उसकी नानी की तबीयत खराब है. जिसके बाद पीड़िता अपने गृह ग्राम आ गई. आरोपी विकास के द्वारा बार-बार फोन कर घर बुलाने का प्रयास कर रहा था. नहीं आने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने उसके साथ बातचीत बंद कर दी. इसी बात से नाराज आरोपी विकास ने पीड़ित प्रार्थिया को बदनाम करने के लिए फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा थाना बागबहार में आरोपी विकास नोनिया उम्र 22 साल के खिलाफ भादवि की धारा 354(घ), 509(ख) और बी एन एस की धारा 78,79 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी विकास नोनिया पीड़ित युवती से संपर्क कर उससे मिलने पत्थलगांव क्षेत्र में आया है. जिस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया.
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया. जिसके बाद आरोपी विकास नोनिया उम्र 22 साल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t